परिषदीय स्कूलों में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता होने के बाद अब मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं होनी है। मंडल स्तरीय खेलों का कार्यक्रम तय कर दिया गया था, लेकिन कई दिन पहले ही कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
बीएसए चंद्रशेखर ने सभी जिला विजेता खिलाड़ियों को तिथि घोषित होने तक शिक्षकों को अच्छे से तैयारी कराने के निर्देश दिए थे। जिसके अनुपालन में सभी स्कूलों में बच्चों को खेलों का अभ्यास कराया जा रहा है। शुक्रवार को बनत स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनत में शिक्षक खलील अहमद ने कबड्डी की टीम को पूरी तैयारी करते नजर आए। वहीं बालिकाओं को शिक्षिका बैडमिंटन का अभ्यास कराती नजर आई। जिससे मंडल स्तरीय खेलों में बच्चे अच्छा प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन कर सके।