रालोद महासचिव जयंत चौधरी के प्रतिनिधि बनकर पहुंचे पूर्व विधायक ने छात्रा सोनी के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
13 दिसंबर को कॉलेज से लौटते समय गांव गढ़ीश्याम निवासी छात्रा सोनी कश्यप की बलकटी से काटकर हत्या कर दी गई थी। छात्रा की हत्या को लेकर विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधियों ने गांव में पहुंचकर परिजनों की लड़ाई को लड़कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। सोमवार को रालोद मंडल अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजपाल बालियान अपने काफिले के साथ सोनी के परिजनों से मिलने गांव में पहुंचे। पूर्व विधायक राजपाल सिंह ने कहा कि छात्रा सोनी की हत्या को लेकर रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी ने शोक व्यक्त किया है। चिरचिटा पंचायत के दौरान चौधरी जयंत ने छात्रा की हत्या की निंदा करते हुए पुलिस-प्रशासन पर जमकर बरसे थे। उन्होंने कहा कि छात्रा को 25 लाख रुपये मदद व आरोपी पर रासुका की कार्रवाई के साथ मृतका छात्रा के नाम पर विद्यालय व मार्ग का नाम सोनी रखे जाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि परिवार के लिये रालोद को संघर्ष व धरना भी देना पड़ा तो वह पीछे हटने वाले नहीं है। इस दौरान प्रदेश महासचिव रालोद सतबीर पंवार, वाजिद अली, योगेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष शामली, अनवार चौधरी, रजनीश, सुनील मलिक, सतबीर पंवार सुरेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।