फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच चलती रही कोतवाली में पंचायत, नहीं बनी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी प्रियंका की प्रसव के बाद मौत के मामले में ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोगों के बीच पूरा दिन पंचायत चली। मगर, मामले में समझौता नहीं हो सका। उधर, पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बड़ौत निवासी राहुल और उसके मोहल्ले की ही प्रियंका की लव मैरिज हुई थी। इसके बाद से ही राहुल का परिवार शामली के मोहल्ला नंदू प्रसाद में आकर रह रहा था। प्रियंका ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इससे प्रियंका के परिजनों में कोहराम मच गया। राहुल के परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। देर रात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रियंका के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों के कहने पर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच मोहल्ले के गणमान्य लोगों ने समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन मायके पक्ष के लोग नहीं माने। देर शाम तक भी जिम्मेदार लोग दोनों परिवारों के बीच समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे। इंस्पेक्टर रफी परवेज के अनुसार दोनों पक्षों के बीच फैसले का प्रयास चल रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें