शामली। सर्दी अपने मुकाम पर आ गई है। जरूरत है ठंड से बचने की। खासकर सीनियर सिटीजन को इस सर्दी में विशेष सतर्कता की जरूरत है। डाक्टरों का मानना है कि सर्दी में हार्टअटैक के केस बढ़ जाते है। हार्टअटैक सौ प्रतिशत जानलेवा है। सरकारी अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डाक्टर रमेश चंद्रा बताते है कि सर्दी बढ़ने के साथ ही धमनियों में रक्त जमने की आशंका बनी रहती है। कोशिकाओं में ब्लड का थक्का बन जाता है। जिस कारण रक्त प्रवाह कम हो जाता है और हार्टअटैक हो जाता है। बताया कि जितना हो सके ठंड से बचे। सीनियर सिटीजन मार्निंग वॉक से फिलहाल परहेज करें। यदि फिर भी मार्निंग वॉक करना है तो गर्म कपड़े पहने। इसके साथ ही अपनी नियमित जांच कराएं, समय-समय पर ब्लड़ की जांच कराएं और ईसीजी कराए। ब्लड प्रेशर को भी समय-समय पर चेक कराए। यदि सीने में दर्द, बेचैनी और घबराहट महसूस हो तो तत्काल अस्पताल में पहुंच जाएं ओर प्राथमिक उपचार लें।