फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई थी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। युवक की मां ने प्रेमिका और उसकी मां के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा झिंझाना में ऊन रोड स्थित कांशीराम आवास कालोनी निवासी भोला (18) ने बुधवार दोपहर बाद जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसका पता चला। इसके बाद एंबुलेंस से उसको अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसका शव लेकर घर लौट गए। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। भोला की मां ने आरोप लगाया कि कांशीराम कालोनी में ही रहने वाली युवती तथा उसकी मां ने उसके बेटे की जहर देकर हत्या की है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते उसकी जहर खाने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच की जा रही है। सच्चाई के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें