फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग - जिले के अफसरों ने 35बूथों पर लाइव वेब कास्टिंग को देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में 35 बूथों की लाइव वेबकास्टिंग कर्राई गई। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में बनाए गए कंट्रोल रूम में बैठक कर आला अफसरों, चुनाव प्रेक्षक और आयोग के अफसरों ने वेबकास्टिंग से बूथों का हाल जाना। जिला सूचना अधिकारी अश्वनी कुमार एवं शशांक मित्तल ने बताया कि सुबह 7.30 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई थी। गुजरात की कंपनी के माध्यम से टैबलेट पर यह व्यवस्था की गई थी। जिले के कांधला के हिंदू इंटर कॉलेज में चार, कैैैराना के जैन धर्मशाला में चार, रोड़ों वाली धर्मशाला में तीन, शामली के जैन धर्मशाला में छह, जलालाबाद के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में चार, बनत के जूनियर हाई स्कूल में चार, झिंझाना में जय सीताराम इंटर कॉलेज में पांच, थानाभवन के एसडी इंटर कॉलेज में पांच समेत कुल 35 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें