फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर कक्ष के उद्घाटन के बाद चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने गांव गंगेरू में कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया। उसके बाद विद्युत विभाग की टीम ने क्षेत्र के कई गांवों में चेकिंग अभियान चलाया।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव गंगेरू के मेन बस स्टैंड पर बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र गौतम और उप खंड अधिकारी अरशद अली ने संयुक्त रूप से कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया। जहां पर बिजली उपभोक्ताओं ने एक लाख साठ हजार रुपये जमा करने के साथ ही दस नए कनेक्शन भी लिए। कंप्यूटर कक्ष के उद्घाटन के बाद उपखंड अधिकारी अरशद अली के नेतृत्व में जेई मोहम्मद कय्यूम ने विद्युत विभाग की टीम के साथ क्षेत्र के गांव गंगेरू, इस्सोपुरटील, डुंडूखेड़ा ओर खेड़ा कुरतान में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने दर्जनों लोगों को मौके पर हीं बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। गांव डुंडूखेड़ा निवासी निवासी किसान सुलेमान को बिल बकाया जमा न करने पर ट्यूबवेल के काटे गए कनेक्शन दोबारा चोरी से जोड़कर नलकूप चलाता हुआ पकड़ लिया। टीम ने किसान से मौके पर हीं तीस हजार रुपये समन शुल्क के रूप में वसूल किए। टीम ने बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने विद्युत विभाग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बिजली चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में उपखंड अधिकारी अरशद अली का कहना है कि बिजली चोरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें