शामली । गांव बहावड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एबीएसए शामली भारत भूषण त्यागी और प्रधानाध्यापिका बबीता जावला ने स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को बैग वितरित किए। उन्होंने सभी बच्चों को बैग को सुुरक्षित रखने के साथ हर रोज स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर आने और मेहनत और लगन से पढ़ाई कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जितेंद्र, पिंकी चौधरी, राकेश शर्मा, रेशू मलिक, प्रिया मलिक आदि मौजूद रहे।