मेरठ में 18 सितंबर को होने वाली रैली को लेकर बसपाइयों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बसपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि रैली में शामली से 41 बसें, 190 छोटे वाहनों से कार्यकर्ता रैली में शामिल होने मेरठ जाएंगे।
शनिवार को बसपा जिलाध्यक्ष सुनील जाटव के आवास पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की खराब नीतियों के कारण जनता परेशान है। 18 सितंबर को मेरठ में आयोजित रैली को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती संबोधित करेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि रैली को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। मौके पर चुन्नीलाल, नंदकुमार प्रधान, हरपाल कश्यप, राजेंद्र उपाध्याय, गय्यूर अली, राकेश पाल, अनिल जाटव, हरवीर, सुधीर आदि मौजूद रहे।