सालाना उर्स शुरू
झिंझाना।
कस्बे की मस्जिद नीला रोजा स्थित हजरत शाह उल आलमीन शाह अब्दुल रज्जाक अल्वी कादरी चिस्ती की दरगाह पर 489 वें सालाना उर्स की शुरूआत बृहस्पतिवार को दरगाह के सज्जादा नशीन बाबर हुसैन कुददुसी द्वारा दुआओं के साथ की गई। हकीर बाबर हुसैन ने बताया कि आज से दरगाह पर सालाना उर्स शुरू हो चुका है। रोजाना नमाज फजर कुरान ख्वानी तथा शुक्रवार से रात रूहानी महफिले आरास्ता होगी। उन्होंने सभी जायरीनों से गुजारिश की कि इन महफिलों में शिरकत कर रूहानी एंव नूरानी बरकत से फैजयाब होंगे। इस अवसर पर सज्जादे इमाम साहब, हाजी अमजद अली, अब्दुल्ला खां, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद संगल, धनंजय कौशिक, काजी शान मिया, अबुबकर, इफतरवार, जहीन, कासिफ कांधलवी, प्रीतम शर्मा आदि उपस्थित रहे।