उत्तर प्रदेेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षकों का चल रहा धरना बुधवार को समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए शिक्षकों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
सुबह 11 बजे बनत स्थित बीआरसी पर चल रहे धरने को समाप्त कर शिक्षक कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां डीएम इंद्र विक्रम सिंह को सौंपते हुए सभी मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई। जिसमें शिक्षकों ने रिक्त पदों पर पदोन्नति, समायोजन या स्थानांतरण 31 जुलाई 17 की छात्र संख्या के आधार पर करने, 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन, स्कूलों में पेयजल, कक्षा में बैठने के लिए फर्नीचर, चारदीवारी, शौचालय, पंखे की पूरी व्यवस्था करने, स्कूलों में रंगाई पुताई और यूनिफॉर्म की धनराशि महंगाई के अनुसार देने, मृतक आश्रितों को शिक्षक और लिपिक पद पर तैैनात करने आदि मांग की है। इस दौरान अध्यक्ष भारत भूषण, अनिल कुमार शर्मा, मोहम्मद सरवर, संजय कुमार, सचिन, धर्मेंद्र कुमार, रश्मि वर्मा, सचिन, राजेश कुमार, महावीर सिंह, मोहम्मद सरवर, सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे।