फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर हो चुके तार, दे रहे हादसों को दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना(शामली)। मोहल्ला सरावज्ञान में बिजली के तार नीचे झूल रहे है। इस कारण पूर्व में कई बार दुर्घटना हो चुकी है। मोहल्ले के लोगों ने कई बार एसडीओ अतुल यादव और जेई राहुल कुमार से शिकायत की, लेकिन आज तक भी तारों को नहीं बदला गया है। इसके अलावा कीर्तन भवन के पास लगा लोहे का पोल एक ओर झुकने पर बड़े हादसा होने की आशंका है। जेई राहुल कुमार ने बताया कि अभी कस्बे में तारों को बदलकर केबल मेें बदला जा रहा है। वहां भी इस तरह की लाइन कराई जाएगी। शिकायत करने वालों में नीटू गुर्जर, राकेश वर्मा, शशांक मित्तल, नंदन मित्तल, मुकेश शर्मा, रवि, मुकेश जैन, अनिल जैन, सुरेंद्र गुप्ता, बालेश जैन, प्रेमचंद जैन, आयुश, अक्षय, प्रवीण सैनी, सुमित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें