शामली। कांग्रेेस कार्यकर्त्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 73वें जन्मदिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करके उन्हें याद किया। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के बुढ़ाना रोड स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यकर्त्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल की उपलब्धियों का गुणगान किया। इस मौके पर बाबूखान, जेके जैन, राजेश कश्यप, रामकिशोर पारचा, लोकेश राणा, प्रवीण पांचाल, प्रद्युम्मन चौधरी, लाखन सिंह, अशोक जैन, अंकित जैन, यशपाल कपूूर, श्यामसुंदर शर्मा, सुरेश चंद गर्ग, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।