नगर में व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं ने पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा का भव्य स्वागत कर सम्मानित किया। लोगों ने व्यापारियों को भय मुक्त करने के लिए आभार व्यक्त किया।
नगर के होली मदर एकेडमी में कार्यक्रम हुआ, उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में एसपी का बैंडबाजों व पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। समारोह में स्कूल की बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। एसपी ने कहा कि वह इसी विश्वास के लिए कार्य करते रहेंगे। पुलिस सदैव जनता के साथ है। एसपी को व्यापारी संगठनों, नगर वैश्य सभा, ब्राह्मण सभा, अखिल भारतीय वैश्य सभा आदि ने स्मृति चिह्न भेंट कर व शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधक संगीत गोयल और स्टाफ की ओर से आर्मी वेलफेयर सोसायटी के लिए 10 हजार रुपये का चेक भेंट किया गया। इस दौरान सतीश तायल, यशपाल तायल, संदीप जिंदल, अनिल गोयल, मनोज गोयल, आशु मंगल, राजन उपाध्याय, अंकित गोयल, अमित मित्तल आदि मौजूद रहे।