फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में बुलेट मांगने पर बारात को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में बुलेट मांगने पर बारात को बंधक बनाया
विज्ञापन

कैराना (शामली)। निकाह से पहले ही दूल्हे द्वारा शादी में दी गई पल्सर के स्थान पर बुलेट बाइक मांगने पर दुल्हन ने निकाह से इंकार कर दिया। वहीं, दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात को बंधक बनाते हुए कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं, शाम को ग्राम प्रधान के आवास पर मामले में समझौते के लिए पंचायत हुई।
बृहस्पतिवार को दिल्ली के जगतपुरी गांव से घोल्लू के लड़के अहसान की बारात कैराना क्षेत्र के गांव मामौर में जमील के यहां आई थी। जमील ने अपनी लड़की की शादी में दहेज के अन्य सामान के साथ ही पल्सर बाइक दी थी। बारातियों के दावत खाने के बाद जैसे ही निकाह की रस्म शुरू हुई, तो दूल्हा अहसान कहने लगा कि उसे पल्सर बाइक नहीं चाहिए। उसे बुलेट बाइक लाकर दो। पहले तो लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दूल्हा बुलेट बाइक की मांग पर अड़ गया। मौके पर कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ने पर जमील की लड़की ने दहेज लोभी दूल्हे के साथ निकाह से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और कई बारातियों को एक कमरे के अंदर बंद करके बंधक बना लिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं. बाद में दूल्हे का पिता घोल्लू व अन्य बराती बिना बुलेट के ही निकाह कराने की बात कहने लगे। हालांकि लड़की पक्ष के लोग दहेजलोभियों के साथ अपनी लड़की का निकाह करने को तैयार नहीं हुए। बाद में ग्राम प्रधान नूरदीन के आवास पर मामले के हल के लिए पंचायत शुरू हुई। शाम तक पंचायत में कोई समाधान नहीं होने पर बरात बंधक बनी रही तथा पुलिस मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें