शामली। शहर के सत्यनारायण इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं की संसद कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कक्षा 12 की छात्रा छवि भारद्वाज अध्यक्षा, निशांत निर्वाल उपाध्यक्ष, विनय शर्मा मंत्री, अनुज कुमार उपमंत्री, आकाश मलिक सेनापति, रोबिन पंवार उप सेनापति को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने पूरी कार्यकारिणी को पद की गरिमा एवं कर्तव्य निष्ठता की शपथ दिलाई। साथ ही कॉलेज की गरिमा और अनुशासित रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान धीर सिंह, रामनाथ, सतीश आत्रेय, फूल कुमार, अश्वनी, अंजलि, घनश्याम सारस्वत, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।