फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इफको ने किया नीम वृक्षारोपण कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। वन महोत्सव के तहत इफ्को की तरफ से नीम के दो हजार पौधे लगाए गए। इस दौरान एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। मंगलवार को भैंसवाल रोड स्थित किसान सेवा केंद्र पर मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, कृषि उपनिदेशक रामवीर कटारा ने पौधे रोपित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक शैलेंद्र सिंह, लक्ष्य सहरावत ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में इफ्को के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा क्षेत्र से आए किसान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


28 से होंगी जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता
शामली। खेल निदेशालय के निर्देश पर 28 जुलाई से जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज के मैदान पर किया जाएगा। शामली स्टेडियम में एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप ने बताया कि 28 जुलाई को कुश्ती, वुशू और 29 जुलाई को कबड्डी, एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं।

रियासत राना को बनाया प्रदेश प्रभारी
शामली। सोशल लाइफ सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिजवान चौधरी ने खाद्य, रसद एवं आवश्यक वस्तु निगम के पूर्व चेयरमैन रियासत राना को ऑर्गेनाइजेशन का उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाया है। मंगलवार को संगठन के जिलाध्यक्ष शौकीन मलिक के आवास पर इसकी घोषणा की गई। इस दौरान रीतू चौहान, सलीम चौधरी, शौकीन मलिक, तोसिम मिर्जा, हाजी साबुद्दीन, इकराम प्रधान, इस्लाम मुखिया, देवेंद्र वालिया, रवि बालियान और यूसुफ सैफी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें