पुलिस ने आमजन से सहयोग मांगा
गढ़ीपुख्ता। थानाध्यक्ष एमएस गिल ने कहा कि कस्बा और आसपास क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस का आमजन लोग सहयोग करें। कहीं पर भी कोई घटना होती है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
सोमवार को हुई मीटिंग के दौरान लोगों ने कहा कि चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है, जिस पर अंकुश लगाना जरूरी है। इस पर थानाध्यक्ष ने कहा कि चोरी की घटनाओं को रोकने में ग्रामीणों को भी सहयोग करना चाहिए। अपने आसपास सतर्कता बरतें। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मुकेश सैनी, शेखर सैनी, प्रमोद कुमार, अंकुज चौधरी, रणकुमार, प्रधान सुधीर कुमार मुखिया, प्रधान हरेंद्र, नीरज जैन, सुखपाल सभासद, मुस्तकीम, राजीव तोमर भाजपा नेता, नरेश सैन, नरोत्तम गर्ग, मोहनलाल प्रधान खेड़की, रामबीर प्रधान के पति दुल्लाखेड़ी आदि मौजूद रहे। पुलिस ने किया पैदल मार्च
गढ़ीपुख्ता। कस्बा गढीपुख्ता में थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। प्रमुख बाजारों में घूमते हुए अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी। व्यापारियों को दुकानों के बाहर से सामान हटाने की हिदायत दी। इसके अलावा पुलिस ने दुपहिया वाहन चालकों की चेकिंग भी कराई।
युवक के साथ मारपीट
गढ़ीपुख्ता। गांव मालैंडी निवासी कुंवरपाल पुत्र रगवीरा ने थाने में तहरीर देकर बताया रविवार रात उसका पुत्र अजय कुमार घर पर बैठा हुआ था। रात करीब नौ बजे पड़ोसी दो युवक आए तथा उसके बेटे के साथ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित कुंवरपाल ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।