फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले के 300 विद्युत उपभोक्ता लापता, हरियाणा, दिल्ली में तलाश रहीं टीमें

Tue, 02 Jul 2024 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में विद्युत निगम का लोगों पर 254 करोड़ रुपया बकाया है। कुछ उपभोक्ता विभागीय अधिकारियों के लाख प्रयास के बावजूद बकाया जमा नहीं कर रहे है। यहां तक कि विभिन्न स्थानों के 300 बकायेदार विद्युत अधिकारियों को नहीं मिल पा रहे हैं। लोकेशन के आधार पर निगम की टीमें उन्हें दिल्ली, हरियाणा और आसपास के जिलों में तलाश कर रही है। लेकिन वे नहीं मिल पा रहे है। इस तरह के मामलों की बानगी...
विज्ञापन

केस-1
शामली के दिल्ली रोड पर रहने वाले शमीम पर विभाग का 30 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है। पिछले तीन माह से विभागीय अधिकारी उसे तलाश कर रहे हैं, मगर उसका कोई पता नहीं लग पा रहा। लोगों ने बताया कि शमीम अब हरियाणा के सोनीपत में ही परिवार समेत रहता है। अब विभागीय कर्मचारी सोनीपत गए, मगर वहां भी कोई सुराग नहीं लग सका।
केस-2
कैराना के रहने वाले समीर, सुल्तान और नरेश पर 20 से लेकर 30 हजार रुपये तक का बिल बकाया है। मगर तीनों का कोई पता नहीं चल पा रहा है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें पता चला है कि सभी दिल्ली और हरियाणा में जाकर नौकरी करते हैं। उनकी तलाश की जा रही हैं।
विज्ञापन

केस-3
थानाभवन, जलालाबाद, बाबरी के भी रामदीन, बिल्लू और सादिक पर 20-20 हजार रुपये बकाया है। तीनों का कोई पता नहीं लग पा रहा है। कर्मचारी आए दिन घर पर दस्तक दे रहे, मगर वहां ताला लगा मिल रहा है।


400 से अधिक उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन नंबर जा रहे नॉट रिचेबल
ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार 400 से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं के नंबर नोट रिचेबल या फिर स्विच ऑफ जा रहे हैं। अब प्रधान आदि की मदद से बकाया जमा कराने का प्रयास किया जा रहा है। कई प्रधानों ने खुद शिविर लगवाकर बकाया रुपया जमा कराने में सहयोग किया है।
जिले की स्थिति
जिले में बिजली उपभोक्ता 2 लाख 78 हजार
बकाया राशि 254 करोड़
बकाया बिजली उपभोक्ता 2 लाख 750
जिन उपभोक्ताओं का पता नहीं लग पा रहा 300

कुछ लोग जानबूझकर बकाया बिल जमा नहीं करा रहे हैं। कुछ का पता नहीं लग पा रहा है। ऐसे लोगों का पता लगाकर प्रधान की मदद से बकाया जमा कराया जाएगा। सूची सभी जेई और अन्य कर्मचारियों को सौंपी गई है।
नरेश कुमार, एसई, शामली
लापता बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। जल्द ही पता लगाकर बकाया जमा कराया जाएगा। लोगों से अपील है कि वह बकाया जल्द से जल्द जमा करा दें वरना एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विनोद कुमार, एक्सईएन
एसई का बनारस हुआ ट्रांसफर
एसई नरेश कुमार का ट्रांसफर बनारस किया गया है। उनके स्थान पर मुरादाबाद में तैनात राजेश तोमर को एसई बनाया गया है। नरेश कुमार ने बताया कि जल्द ही वह नवीन स्थान पर ज्वाइन कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें