फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एक किलोमीटर के डिवाइडर में 30 कट, हादसों का बना खतरा

Sun, 07 Jul 2024 04:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली वीवी इंटर कॉलेज के सामने डिवाइडर में बने अवैध कट के बीच से निकलता बाइक सवार ।
विज्ञापन
शामली। शहर के बीच में मुख्य सड़क पर यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर बनाए गए डिवाइडर में जगह-जगह पर अवैध कट बना दिए हैं। लगभग एक किलोमीटर के डिवाइडर में करीब 30 अवैध कट बने हैं। कैराना मार्ग स्थित शिव मंदिर गुलजारी वाला से वीवी इंटर कॉलेज स्थित नाले के पुल तक 15 अवैध कट बने हैं। इससे आगे कुड़ाना मोड़ तक भी लगभग इतने ही अवैध कट हैं।
विज्ञापन

अवैध कट से दुपहिया वाहनों के साथ ई रिक्शा और टेंपो तक निकल रहे हैं, जिनसे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। पूर्व में भी कई बार वाहन आपस में टकरा चुके हैं, लेकिन इस पर अधिकारियों का ध्यान नहीं है। शनिवार को टीम ने दोपहर 1.50 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक अवैध कट को लेकर शहर में हाल देखा तो तो अवैध कट से वाहन निकलते हुए दिखाई दिए।
दोपहर 1.50 बजे, अग्रसेन पार्क के पास
अग्रसैन पार्क के निकट बने अवैध कट से बाइक सवार युवक निकल रहा था। इस दौरान अगर कोई तेज गति से वाहन आ जाता तो दुर्घटना हो सकती थी।
दोपहर 2 बजे सिटी बिजलीघर के निकट
सिटी बिजलीघर के निकट बने अवैध कट से दो महिलाएं पैदल ही निकल रही थी। इस दौरान आ रही कार को देखकर दोनों महिलाओं ने तेजी से सड़क को पार किया।
दोपहर 2.20 बजे शिव चौक के पास बाजार के सामने
गांधी चौक बाजार के सामने मुख्य सड़क पर शिव चौक से पहले बड़ा अवैध कट बना है। यहां पर अवैध कट से टेंपो और ई रिक्शा निकलती हुई मिली। आसपास रहने वाले नवीन व सुधीर ने बताया कि अवैध कट से वाहन दिनभर निकलते रहते हैं। कई बार वाहन आपस में टकरा भी जाते हैं, जिसमें कई बार चोट भी लगती है। नवीन ने बताया कि तीन दिन पहले नगरपालिका को अवैध कट बंद कराने की मांग की थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

2.30 बजे वीवी इंटर कॉलेज के निकट
वीवी इंटर कॉलेज के निकट बने अवैध कट से बाइक सवार युवक निकल रहा था। पास के दुकानदार विकास ने बताया कि अवैध कट से दुपहिया वाहन निकलते है। कई बार आपस में टकरा जाते हैं। इन अवैध कट से हादसा होने से खतरा रहता है। ये अवैध कट बंद होने चाहिए।
शहर के बीच मुख्य सड़क पर बनाए गए डिवाइडर में जगह-जगह पर अवैध कट बने हुए हैं। इन्हें जल्द ही बंद कराया जाएगा।
- सुखविंद्र सिंह, जिला यातायात प्रभारी
शहर के बीच डिवाइडर में बने अवैध कट को बंद कराया जाएगा। इसके साथ ही डिवाइडर पर तीन फीट ऊंची रेलिंग भी लगाई जाएगी।
-अरविंद संगल, नगर पालिकाध्यक्ष शामली

शामली वीवी इंटर कॉलेज के सामने डिवाइडर में बने अवैध कट के बीच से निकलता बाइक सवार ।

शामली वीवी इंटर कॉलेज के सामने डिवाइडर में बने अवैध कट के बीच से निकलता बाइक सवार ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें