शामली। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम देशभर में मनाया जाएगा।
जिले में इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट के सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत हर प्रतिष्ठान व संस्थान पर सम्मान भाव के साथ तिरंगा फहराया जाएगा। बैठक में नोडल अधिकारी के रूप में डीपीआरओ नंदलाल ने बताया कि जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 3.20 लाख तिरंगे तैयार किए जाएंगे। जिनके निर्माण के लिए स्वयं सहायता समूहों को सम्मिलित करते हुए झंडा निर्माण समूहों का गठन किया जाएगा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते समय से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, डीडीओ प्रमोद कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार शैलेन व्यास आदि अधिकारी मौजूद रहे।