कैराना। 15 मार्च को कैराना नगर के 30 जमाती 40 दिन की जमात में मथुरा गए हुए थे। 30 मार्च को मथुरा के प्रशासन ने सभी 30 जमातियों को क्वारंटीन सेंटर में रखा था। सभी की सैंपलिंग हुई, जिनमें एक जमाती कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसे आगरा कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया हालांकि बाद में उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। वहीं मथुरा क्वारंटीन सेंटर में 45 दिन तक रहने के बाद स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को सभी 29 जमातियों को यूपी रोडवेज बस से कैराना भेज दिया। एसडीएम देवेंद्र सिंह के निर्देश पर द न्यू हाइट्स एकेडमी स्कूल में बनाए गए शेल्टर होम में डॉक्टरों की टीम ने सभी जमातियों की थर्मल स्कैनिंग की गई। प्रशासन ने सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया।