फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुख्य प्रबंधक के साथ दुव्यर्वहार के विरोध में जिले के 27 बैंकों में रही हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मंडल कार्यालय में मुख्य प्रबंधक और अन्य के साथ दुर्व्यवहार करने के विरोध में बुधवार को जिले के 27 पंजाब नेशनल बैकों के कर्मचारी सुबह से ही हड़ताल पर रहे। जिसके विरोध में जिले के कर्मचारियों ने मुजफ्फरनगर कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स मुजफ्फरनगर-शामली सर्किल के सचिव हेमंत तेहरी ने बताया कि मंडल कार्यालय पर बैंक के अधिकारियों द्वारा लगातार वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है और बेइज्जत किया जाता है। जिसके विरोध में शामली, थानाभवन, कैराना, जलालाबाद, ऊन के 27 बैंकों में हड़ताल रही। कर्मचारियों ने अभद्रता करने वाले अधिकारियों को हटाए जाने की मांग उठाई। मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौंपा। कहा कि जब तक मामले में कार्यवाही नहीं होगी आंदोलन किया जाएगा। बताया कि शामली जिले में 250 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।
उधर, लेनदेन नहीं होने के कारण उपभोक्ता परेशान रहे। उन्हें बैरंग ही लौटने को मजबूर होना पड़ा। शामली के ग्राहक अनुराग सिंह, पंकज जैन, मनोज ने कहा कि लेनदेन नहीं होने से परेशानी हुई। उन्हें बच्चों की फीस के लिए रुपये निकालने थे। मगर हड़ताल के कारण वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें