फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 26 सदस्यों ने खरीदे नामांकन पत्र अध्यक्ष के लिए तीन मैदान में

Tue, 17 Feb 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला बार एसोसिएशन के 11 पदों के चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन पत्र खरीदने की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन कुल 26 सदस्यों ने नामांकन पत्र खरीदे। इनमें अध्यक्ष पद के लिए तीन, महासचिव के लिए दो, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए तीन सहित विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयुक्त रतन सिंह, नीलम शर्मा और धर्मवीर सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चंद्रभान सिंह, श्रीपाल सिंह और विजेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। महासचिव पद के लिए सतीश कुमार चौहान और सतेंद्र कुमार शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि 16 व 17 फरवरी को भी नामांकन पत्र खरीदने की प्रक्रिया जारी रहेगी। 18 व 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 20 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आपत्ति पत्र स्वीकार किए जाएंगे, जबकि दोपहर 3 बजे तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

उसी दिन शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव के तहत 27 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 27 फरवरी को ही शाम 3:30 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।
नामांकन पत्रों में कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक व 10 वर्ष से कम), सहसचिव प्रशासन, सहसचिव प्रकाशन, सहसचिव पुस्तकालय, वरिष्ठ सदस्य (15 वर्ष से अधिक) तथा कनिष्ठ सदस्य (15 वर्ष से कम) पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें