फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार उपभोक्ताओं पर 24 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। प्रदेश सरकार ने बिजली के बड़े बकाएदारों के लिए आसान किश्त योजना का तीन दिन पहले शुभारंभ तो कर दिया, लेकिन इस योजना के प्रति थानाभवन क्षेत्र के लोग ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं। योजना का लाभ लेने के लिए तीन दिन के भीतर मात्र 40 लोगों ने आवेदन कराए हैं। जबकि, क्षेत्र के पांच हजार उपभोक्ताओं के ऊपर अभी विद्युत निगम के 24 करोड़ रुपये बकाए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ताओं के ऊपर विद्युत निगम का काफी पैसा बकाया है। थानाभवन उपखंड कार्यालय के अनुसार करीब पांच हजार उपभोक्ताओं के ऊपर बिजली इस्तेमाल करने का करीब 24 करोड़ रुपये बकाया है। इसी तरह से अन्य उपभोक्ताओं पर भी बिजली का काफी रकम बकाया है। इस समस्या को देखते हुए विद्युत निगम ने प्रदेश में 11 नवंबर को आसान किश्त योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना के तहत बिजली के बड़े बकाएदार वर्तमान बिल के साथ शहरी क्षेत्र में 12 तो ग्रामीण क्षेत्र में 24 किश्तों में अपने बिजली के बिल का भुगतान कर सकते हैं।
इसके लिए इन उपभोक्ताओं को अपने क्षेत्रीय उपखंड कार्यालय में पहुंचकर आधार कार्ड और बिजली उपभोक्ता संख्या के साथ 11 नवंबर से 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इस योजना को शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उपखंड कार्यालय में पांच हजार उपभोक्ताओं में से मात्र 40 लोगों ने आवेदन किए हैं। उधर, एसडीओ कालीचरण शोभा ने बताया कि योजना के लिए अभी पर्याप्त लोगों के आवेदन नहीं आए हैं। हालांकि, अभी तक सभी लोगों को इस योजना के बारे में जानकारी नहीं पहुंची है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आवेदनों की संख्या काफी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें