फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गोशाला कर्मचारी से मारपीट कर 23680 रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
-गोशाला संचालक ने थाने में तहरीर देकर हर माह पैसे मांगने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। गोशाला में काम कर रहे कर्मचारी से मारपीट कर कुछ लोगों ने नकदी छीन ली। आरोप है कि गोशाला स्वामी से फोन पर रंगदारी भी मांगी गई और मना करने पर अभद्रता की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के गांव तीतारसी निवासी रवि शर्मा ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि परिवार की गांव गोशाला है, जिसपर देखरेख के लिए रामकुमार है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग देर रात लाठी-डंडे लेकर गोशाला में घुस आए और रामकुमार से गाली गलौज करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने फोन पर अभद्रता कर हर माह पैसे देने की मांग की। इतना ही नहीं आरोपियों ने रामकुमार के पास खर्चे के लिए रखे 23680 रुपये भी छीन लिए और फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें