-कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान डीएम ने दिए समस्या निस्तारण के निर्देश
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधुओं की बैठक हुई, जिसमें सैनिकों ने विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की। डीएम ने उन्हें निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
बृहस्पतिवार को डीएम रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने कई समस्याएं रखीं। डीएम ने शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियोें को निर्देशित किया कि सैनिक बंधुओं की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व सैनिकों ने डीएम के समक्ष भूमि संबंधित, विद्युत सहित अन्य शिकायतों के अलावा कैंटीन और चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की मांग की। बैठक में एडीएम संतोष कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी, कर्नल अजय सिंह आदि मौजूद रहे।