जिले मेें 2259 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत 18 बूथों पर 2259 लोगों को टीके लगाए गए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि बुधवार को 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को सात बूथों पर टीके लगाए गए। 900 के लक्ष्य के सापेक्ष 830 लोगों को टीके लगे। इनमें 484 लोगों को पहली डोज व 346 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 92.22 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 80 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा 18 से 44 साल के लोगों को 11 बूथों पर टीकाकरण किया गया। 1750 के लक्ष्य के सापेक्ष 1429 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें 1310 को पहली और 119 को दूसरी डोज का टीका लगा है। 81.66 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 140 वॉयल खर्च हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 2259 लोगों को टीके लगे हैं।