फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: झिंझाना, जलालाबाद व बनत में महिलाएं रहीं पुरुषों से आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। निकाय चुनाव के मतदान में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई बूथों पर महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले अधिक मतदान किया। झिंझाना, जलालाबाद और बनत में महिलाओं का प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा। शामली नगर पालिका में महिलाओं का मत प्रतिशत सबसे कम रहा। यहां 59.49 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। जबकि सबसे अधिक प्रतिशत वाला निकाय झिंझाना रहा। यहां 69.68 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। जिले में पुरुष मतदाताओं का कुल मत प्रतिशत 65.96 रहा। जबकि महिलाओं का कुल मत प्रतिशत 63.97 रहा। जिले में कुल 222488 मतदाताओं में 118853 पुरुष और 103635 महिलाएं रहीं।
विज्ञापन



निकाय महिला मतदाता प्रतिशत पुरूष मतदाता प्रतिशत

झिंझाना 69.68 प्रतिशत 69.58 प्रतिशत
जलालाबाद 69.21 प्रतिशत 67.22 प्रतिशत
बनत 68.62 प्रतिशत 68.27 प्रतिशत
शामली 56.49 प्रतिशत 59.86 प्रतिशत
कैराना 66.64 प्रतिशत 67.36 प्रतिशत
कांधला 67.70 प्रतिशत 70.51 प्रतिशत
ऊन 64.91 प्रतिशत 66.28 प्रतिशत
गढ़ीपुख्ता 66.48 प्रतिशत 71.76 प्रतिशत
एलम 69.05 प्रतिशत 73.50 प्रतिशत
थानाभवन 65.16 प्रतिशत 68.39 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें