फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में 222 पत्रावलियां लंबित, डीएम हुईं नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों को बैंक क्रेडिट लिंकेज से लाभान्वित किए जाने की समीक्षा की गई। डीएम जसजीत कौर ने बैंकों में 222 पत्रावलियों के लंबित होने पर नाराज प्रकट की गई।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में इलाहाबाद बैंक ऊन, इंडियन बैंक तीतरवाड़ा, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक जसाला, भारतीय स्टेट बैंक में सर्वाधिक पत्रावलियां लंबित पाई गई। केनरा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक व प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के जिला समन्वयक बैठक में अनुपस्थित मिले। गैरहाजिर जिला समन्वयक डीएम ने प्रमुख सचिव संस्थागत एवं वित्त को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम जसजीत कौर ने सभी बैंक शाखाओं को 15 दिन का समय दिया गया। 15 दिन की अवधि में लंबित पत्रावलियां का निरस्त कर ले। कोई भी पत्रावली निरस्त नहीं की जाएगी। यदि पत्रावली में कोई कमी पाई जाती है, तो उसे दूर कराया जाए। गांव की गरीब महिलाओं को बैंक से ऋण दिलाए जाने के लिए किसी प्रकार की लापरवाही को स्वीकार नही किया जाएगा। आगामी 19 अगस्त को बैंकों से पत्रावली वार निस्तारण की समीक्षा करने के निर्देश दिए। मौके पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्तशैलेन व्सास, एलडीएम शैलेश कुुमार, मिशन के जिला प्रबंधक, ब्लाक मिशन प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें