फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 ट्रेनों और 248 बसों का संचालन स्थगित

विज्ञापन
शामली में सुनसान पड़ा रेलवे स्टेशन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
22 ट्रेनों और 248 बसों का संचालन स्थगित
विज्ञापन

शामली। कोराना वायरस के खिलाफ जंग में 22 ट्रेनों का संचालन 31 मार्च तक स्थगित हो गया है तो, यूपी रोडवेज की बसों का संचालन 25 मार्च तक बंद रहेगा। इस तरह 248 बसों का संचालन नहीं हो रहा है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सोमवार को भी सन्नाटा पसरा रहा।
दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर जनता एक्सप्रेस, समेत दस ट्रेनें शामली से दिल्ली, और दस ट्रेनें दिल्ली से शामली तथा रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को उदयपुर से दिल्ली-शामली होकर हरिद्वार के लिए स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होता है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए 31 मार्च तक ट्रेनों का संचालन स्थगित कर दिया गया है। शामली रेलवे स्टेशन पर 54057, 74023, 51905, 54059 पैसेंजर ट्रेनें खड़ी हुई है। उत्तर रेलवे के यातायात अधीक्षक सुनील कुमार धीमान ने बताया कि 31 मार्च की रात 12 बजे तक ट्रेनों का संचालन स्थगित किया गया है। ट्रेनों से होने वाली प्रतिदिन दो लाख की आय प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हरियाणा की 38, चंडीगढ़ डिपो की एक, उत्तराखंड की एक रोडवेज बसे शामली से होकर गुजरती है। हरियाणा की रोडवेज बसों में भिवानी-रोहतक, फतेहाबाद, हिसार, जिंद की 30 बसें और करनाल की आठ बसों का संचालन नहीं हो रहा है। यूपी रोडवेज, हरियाणा रोडवेज और पंजाब रोडवेज के अलावा प्राइवेट बसों सहित कुल 248 बसों का संचालन बंद हो गया है। इस कारण रोडवेज और प्राइवेट बस अड्डो पर यात्री भी नहीं पहुंचे। यूपी रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि बसों का संचालन 25 मार्च तक स्थगित किया गया है। शामली डिपो को को तीन लाख रुपये प्रतिदिन का नुकसान है।
- शामली से होकर गुजरने वाली बसें
डिपो - बसों की संख्या
लोनी डिपो 10
बडौत 25
मेरठ 15
खतौली 6
सहारनपुर 40
छुटमलपुर डिपो 4
मुजफ्फरनगर 20
मिनी बसें लोनी-शामली 48
प्राइवेट बसें मुजफ्फरनगर-शामली 84
हरियाणा- पंजाब, उत्तराखंड 40
शामली डिपो 23
जलालाबाद डिपो 33
कुल बसें 248
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें