निजी अस्पताल के डाक्टर समेत 22 कोरोना संक्रमित मिले
शामली। जिले में कोरोना संक्रमित के 22 नए केस मिले हैं। इनमें शामली के निजी अस्पताल के एक डाक्टर, स्टाफ के दो कर्मी समेत चार कोरोना संक्रमित आए हैं। पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव 14 लोग ठीक हुए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 166 हो गई है।
सोमवार को आई नमूनों की जांच रिपोर्ट में शामली के एक निजी अस्पताल के 26 वर्षीय डाक्टर, 71 वर्षीय महिला, 35 और 28 वर्षीय स्टाफ के दो कर्मियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। पंजाबी कालोनी में 65 वर्षीय व्यक्ति, पंसारियान में 12 वर्षीय किशोरी, जैन मोहल्ले में 37 वर्षीय युवक, रोडवेज बस स्टैंड के निकट 38 वर्षीय युवक, दयानंद नगर में 11 वर्षीय बालक, 42 वर्षीय व्यक्ति, कैराना रोड निवासी 25 वर्षीय युवक, मुरारी वाला कुआं में 21 व 25 वर्षीय दो युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव कच्चीगढ़ी में चार वर्षीय बालक, 24 वर्षीय, 28 वर्षीय व 32 वर्षीय तीन महिलाएं, 62 वर्षीय व्यक्ति और इसी क्षेत्र के गांव कैल शिकारपुर में 24 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। कस्बा कैैराना की ब्लाक कालोनी में 25 वर्षीय महिला, ऊन में 53 वर्षीय व्यक्ति और कांधला में 62 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को 22 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव 14 लोग ठीक हुए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 166 हो गई है।