फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर के घर में लगी आग, दहेज का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। मवी गांव में मजदूर के घर में आग लगने से बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किया गया सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव मवी काकौर निवासी जाकिर मेहनत-मजदूरी करता है। रविवार सुबह साढ़े दस बजे वह घर से बाहर मजदूरी करने गया हुआ था। इसी बीच अज्ञात कारणों के चलते घर में आग लग गई। आग की लपटें निकलता देख घर में मौजूद उसके परिवार ने भागकर जान बचाई और शोर मचा दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर फायरब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर पानी डालकर काबू पाया। मगर तब तक घर में रखा तमाम सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी की दो माह बाद शादी होनी थी। दहेज में देने के लिए उसने घर पर सामान रखा हुआ था। आग में वह सब जलकर राख हो गया। आग से उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें