फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे पता चला राहुल-प्रियंका गांधी के हैलीकाप्टर की नही मिली अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक की चुनावी सभा मेें राहुल-प्रियंका का ढाई घंटे तक इंतजार होता रहा। हरेंद्र मलिक ने मंच से जब खराब मौसम के कारण हैलीकाप्टर नहीं उतरने की मंजूरी की जानकारी दी तो कार्यकर्ताओं और जनसभा में पहुंचे लोग मायूस हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को वीवी पीजी कालेज के मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल-प्रियंका की चुनावी जनसभा दोपहर 12 बजे शुरू हो गई थी। सभा में दो मंच बनाए गए थे। राहुल-प्रियंका के लिए मुख्य सभा मंच और दूसरा मंच अन्य नेताओं के लिए था। मुख्य चुनावी सभा पर पहले पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश और बहावड़ी थांबेदार श्याम सिंह पहुंच गए थे। जिला प्रशासन ने राहुल-प्रियंका की चुनावी सभा के लिए सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। फायरब्रिगेड समेत अन्य सुविधा के लिए व्यवस्था की गई थी। पहले मंच से वक्ताओं का चुनावी भाषण चलता रहा। ओमवीर उपाध्याय के संचालन में सभा में तेजपाल गुर्जर, उदयवीर पेलखा, उदयवीर कैल, धर्मवीर शाडिल्य, शोएब खान का स्वागत किया गया। दोपहर 2.36 बजे मुख्य मंच पर कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक समेत अन्य नेता पहुंचे। उन्होंने माइक चुनावी सभा एक घंटे तक चली। मगर राहुल-प्रियंका के न आने का कारण मौसम खराब बताकर हैलीकाप्टर की मंजूरी न देना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें