फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार के लिए चार गुणा सर्किल रेट पर 76.62 एकड़ भूमि खरीद जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। जिला कारागार के लिए बनत के अतिरिक्त जिले के दूसरे गांव के किसानों की भूूमि खरीदने पर विचार किया जाएगा। कारागार मानकों के अनुुसार चयनित की गई 76.62 एकड़ किसानों की भूमि चार गुणा सर्किल रेट पर खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में जेल निर्माण हेतु विक्रय की जाने वाली भूमि प्रबंधक की समिति की बैठक हुई। जिसमें भूमि खरीद हेतु निर्णय लिया गया। जिला कारागार निर्माण हेतु इच्छुक किसान अपनी भूमि का प्रस्ताव दे सकते हैं। जिला जेल के लिए चार गुणा सर्किल रेट पर किसानों की भूमि खरीदी जाएगी। भूमि विक्रय करने हेतु समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। बैठक में जिला कारागार के लिए चयनित की गई भूमि का विक्रय करने वाले इच्छुक किसानों की भूमि जेल मानक के अनुरूप भूमि को चयनित कर शासन को स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा। वर्तमान में बनत तहसील के क्षेत्रातंर्गत नवीन कारागार के निर्माण हेतु चयनित की गई 76.62 एकड़ भूमि कृषकों द्वारा सर्किल मूल से चार गुणा दर पर विक्रय किये जाने की सहमति व्यक्त की गई है। यह दर बहुत अधिक प्रतीत होने के दृष्टिगत बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नवसृजित जनपद शामली में जिला कारागार के निर्माण हेतु भूमि क्रय किए जाने के पूर्व नवीन कारागार हेतु निर्धारित मानकों का उल्लेख करते हुए समाचार पत्रो में प्रकाशन किया जाएगा। एक निश्चित समयावधि में इच्छुक किसानों से उनकी भूमि विक्रय का प्रस्ताव प्राप्त किया जाएगा। जिससे वर्तमान में चयनित भूमि के अतिरिक्त अन्य भूमि विकल्प भी तुलनात्मक दरों पर प्राप्त हो सकें। तदोपरांत प्राप्त प्रस्तावों पर मानक के अनुसार विचार कर आपसी सहमति के आधार पर भूमि चयन/क्रय के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जाए। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक जेल संजीव त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, सीएमओ डॉक्टर संजय भटनागर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार, जेलर एके सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें