फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में अधेड़ का शव मिला, शनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शुक्रवार को सुबह करीब साढे़ छह बजे दिल्ली से शामली पहुंची पैसेंजर ट्रेन 51059 में एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मृतक गरीब व्यक्ति लग रहा था, जो भीख आदि मांगकर अपना गुजारा करता हो। माना जा रहा है कि रात में ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

गोवंश से बाइक टकराने पर दो घायल
शामली। गांव लिलौन निवासी तुषार और शुभम बाइक से गांव सिंभालका जा रहे थे। सिंभालका के निकट सड़क पार कर रहे गोवंश से बाइक टकरा गई। इसमें दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया के निकट बृहस्पतिवार रात को साइकिल पर जा रहे व्यक्ति को बाइक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

चार वांछित गिरफ्तार
शामली। कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि हमले के आरोप में फरार चल रहे बांके लाल और सोनू उर्फ अशोक निवासी कौशांबी कालोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा जनवरी में गांव बलवा में बरात में झगड़ा करने के आरोप में वांछित जावेद और कुणाल को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें