फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 शिकायतों में से पांच का समाधान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 58 शिकायतों में से मौके पर मात्र पांच ही शिकायतों का निस्तारण हुआ। शेष के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी डा. अमित पाल शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शकुंतला निवासी बीबीपुर हटिया ने पट्टे की भूमि की पैमाइश की मांग की। खुर्शीद निवासी खंद्रावली और साजिद निवासी बसेड़ा ने चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत की। पीतम आदि निवासीगण मलकपुर ने गांव में गंदे पानी की निकासी की मांग की। कृष्णपाल निवासी अकबरपुर सुनहेटी ने शमशान की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। अधिकतर शिकायती पत्र जमीनी विवाद, राशन कार्डों में गड़बड़ी, पेयजल, विद्युत आपूर्ति से संबंधित थे। इनमें से मौके पर पांच शिकायती पत्रों का निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम ने शेष शिकायती पत्रों को संबंधित विभागों को प्रेषित कर एक सप्ताह में निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी समयबद्ध तरीके से मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित करें, इसमें लापरवाही पर संबंधित खुद जिम्मेदार होंगे। इस दौरान नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता, सीओ राजेश कुमार तिवारी, बीडीओ गोपाल कृष्ण चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें