फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 32 केंद्रों पर 23,

विज्ञापन
विज्ञापन
32 केंद्रों पर 23,822 विद्यार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सात फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा को लेकर अधिकारी तैयारी में जुटे हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर लिया गया है। जिले में 32 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 23,822 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा सात फरवरी से शुरू होकर दो मार्च तक चलेगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। जिले में हाईस्कूल में 13,023 और इंटर में 10,799 यानि कुल 23,822 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मलित होंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए 32 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इन केंद्रों में तीन राजकीय, 21 सहायता प्राप्त और आठ वित्तविहीन कालेज शामिल हैं। केंद्रवार हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों की संख्या भी निर्धारित कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों को प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा
शामली। यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल रोकने के लिए परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे और वाइस रिकार्डिंग की व्यवस्था रहेगी। इनकी व्यवस्था परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक करेंगे। परीक्षा के दौरान हर तरह की गतिविधियों को कैमरों में कैद किया जाएगा, ताकि पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराई जा सके।
32 मजिस्ट्रेट, चार सेक्टर मजिस्ट्रेट, तीन सचल दल
शामली। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए 32 मजिस्ट्रेट, चार सेक्टर मजिस्ट्रेट और तीन सचल दल गठित किए गए हैं। एक सचल दल जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा के नेतृत्व में दूसरा सचल दल बीएसए गीता वर्मा के नेतृत्व में और तीसरा सचल दल राजकीय हाईस्कूूल बंतीखेड़ा की प्रधानाध्यापिका डाक्टर सीमा वर्मा के नेतृत्व में परीक्षा की निगरानी करेंगे।
छात्राओं के लिए 26 सेल्फ सेंटर बनाए
शामली। जिले में बनाए गए 32 परीक्षा केंद्रों में से 26 केंद्र सेल्फ बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर छात्राएं परीक्षा देंगी। नकलविहीन परीक्षा के लिए इन केंद्रों पर बाह्य अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती रहेगी।
तहसीलवार केंद्रों की स्थिति
शामली -19
कैराना - 06
ऊन- 07
परीक्षा केंद्र व विद्यार्थियों की संख्या
परीक्षा केंद्र का नाम हाईस्कूल इंटर
1. बाबू जवान सिंह इंटर कालेज खंद्रावली 582 583
2. जनता आदर्श इंटर कालेज मालेंडी 550 433
3. ब्रि. होशियार सिंह इंटर कालेज शामली 432 269
4. देशभक्त इंटर कालेज शामली 328 255
5. वैदिक इंटर कालेज कुरमाली 599 547
6. नेशनल पब्लिक इंटर कालेज जलालाबाद 437 421
7. जनता इंटर कालेज लिसाढ़ 325 528
8. आरके इंटर कालेज शामली 669 555
9. हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली 684 556
10.श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली 251 244
11. आरडी इंटर कालेज सिक्का सिलावर 570 548
12. एलआर इंटर कालेज थानाभवन 539 266
13. एलआर कन्या इंटर कालेज थानाभवन 398 378
14. किसान इंटर कालेज थानाभवन 239 247
15.चौ.अजब सिंह इंटर कालेज पंजोखरा जसाला 149 178
16.गुरुनानक कन्या इंटर कालेज जलालाबाद 346 188
17.जानकीदास इंटर कालेज कैड़ी 240 131
18. आर्य वैदिक कन्या इंटर कालेज किवाना 299 186
19. इंटर कालेज एलम 415 483
20. पब्लिक इंटर कालेज कैराना 559 557
21. श्री चंदनलाल इंटर कालेज कांधला 457 238
22. हिंदू इंटर कालेज कांधला 319 203
23. राजकीय बालिका इंटर कालेज कांधला 328 344
24. एसएन इंटर कालेज कैराना 412 219
25.चौ. मानसिंह राजकीय बालिका इ.का. कंडेला 155 109
26. जय भारत इंटर कालेज चौसाना 428 339
27. डीएवी इंटर कालेज ऊन 559 578
28. आरएसएस इंटर कालेज झिंझाना 646 360
29. बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज सिकंदरपुर 420 220
30. होली चाइल्ड इंटर कालेज लपराना 148 168
31. राजकीय यमुना खादर इंटर कालेज कमालपुर 617 559
32.जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज गढ़ी पक्की 505 492
-------------------------------------------------------
योग 13,023 10,799
विज्ञापन

कोट
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए तैयारी कर ली गई है। जिले में 32 परीक्षा केंद्रों पर कुल 23,822 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मलित होंगे।
-अनुराधा शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें