फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय मे वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैडमिंटन में प्रियंका ने बाजी मारी
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के रेलवे रोड स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा समारोह के अंतर्गत इनडोर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्रीड़ा प्रभारी डाक्टर प्रदीप कुमार ने छात्राओं को वार्षिक क्रीड़ा समारोह के संपूर्ण कार्यक्रम अवगत कराए। इसके साथ ही उन्होंने बैडमिंटन एवं शतरंज के अंतर्राष्ट्रीय नियमों की जानकारी दी। बैडमिंटन प्रतियोगिता में 30 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। इसमें प्रियंका बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, नेहा बीए प्रथम वर्ष ने द्वितीय और बरखा बीए तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में बीएससी की छात्रा यशी गर्ग ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा लक्षिका ने द्वितीय स्थान और स्वाति जैन एमए की छात्रा ने इस प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की टीम ऋतु चौधरी की कप्तानी में विजेता रहीं। जबकि बीए द्वितीय वर्ष की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने छात्राओं को कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें