फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मे दो टांसफर्मर फुकने से आधा गांव अन्धंरे मे

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंकने से आधा गांव अंधेरे में डूबा
विज्ञापन

कांधला। पिछले कई दिनों से डांगरौल गांव में दो विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण आधा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार बार कहने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव डांगरौल में पिछले कई दिनों से बिजली की सप्लाई के लिए दो ट्रांसफार्मर फुंके हुुए हैं, जिससे करीब आधे गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। ग्रामीण देवेंद्र , राजन, राहुल, बीरसैन, सोनू, उमेद, उमेश, राहुल, सतेन्द्र, आदि का कहना है कि पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से मामले की बार बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। गांव में करीब आधी आबादी अंधेरे में रह रही है ,जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें