थानाभवन। चार दिन पहले गंगोह में कस्बे के हुई सड़क हादसे में घायल राजेश सैनी ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना में भाजपा नेता नरेंद्र सैनी की मृत्यु हो गई थी।
कस्बे के भाजपा नेता नरेंद्र सैनी कस्बे के ही राजेश सैनी के साथ रविवार को गंगोह थाना क्षेत्र में समाज के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गए था। जहां एक बस ने अनियंत्रित होकर दोनों को टक्कर मार दी थी। इस दौरान नरेंद्र सैनी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि राजेश सैनी को गंभीर हालत में सहारनपुर में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें राजेश का देहरादून हायर सेंटर में उपचार चल रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान राजेश ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर लगते ही राजेश के परिवार व कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दे कि राजेश के परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और दो बेटी हैं। राजेश नगर पंचायत कार्यालय में चालक की नौकरी करते थे।