युवाओं ने स्वच्छता रैली निकाली
शामली। सिंभालका स्थित वीवी इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के तीसरे दिन छात्रों ने यातायात नियंत्रण एवं स्वच्छता अभियान रैली निकाली। सीओ सिटी अशोक कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के स्वयं के दृष्टिकोण पर निर्भर करता है कि उसको क्या बनना है। छात्रों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। टीएसआई भंवर सिंह, संकल्प विकास समिति के अध्यक्ष राकेश शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डॉॅ. अनुराग शर्मा ने छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना का लाभ मिलेगा। लेखाधिकारी राजेंद्र कौशिक, प्रबंधक संजय संगल, प्रधानाचार्य एसके आर्य मौजूद रहे। शिविर के दूसरे सत्र में छात्रों द्वारा यातायात नियंत्रण एवं स्वच्छता अभियान हेतु रैली निकाली। रैली गांव की सभी मुख्य मार्गों से होकर कैंप स्थल पर समाप्त हुई। इस अवसर पर तोहिद, फरमान, आमिर, सागर, प्रिंस, गौरव, अंकित आदि रहे।