फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

105 शिकायतों में मात्र पांच का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली/ऊन। जिला मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। समाधान दिवस में 60 शिकायतों में से मात्र चार शिकायतों का निस्तारण किया गया, जबकि ऊन तहसील में 43 शिकायतों में से मात्र एक शिकायत का ही निस्तारण किया गया।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिलना चाहिए। अपात्र को योजना का लाभ पहुंचाने में संबंधित अधिकारी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि लाभार्थियों को पात्रता सूची एक पत्र के साथ सांसद, विधायक, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत आदि जनप्रतिनिधियों को जरूर भेजे। इसके साथ ही उन्होंने लंबित आईजीआरएस शिकायतों की भी समीक्षा की। सभी शिकायतों का समय रहते निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान चकरोड पर अवैध कब्जे, तालाब पर अवैध कब्जे, जर्जर विद्युत लाइन, पुलिस विभाग संबंधित करीब 60 शिकायतें प्राप्त हुई। चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एसपी अजय कुमार, सीडीओ विवेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, डीडीओ बलराम कुमार, सीएमओ डा. रामकुमार सिंह, कृषि उप निदेशक डाक्टर शिवकुमार केसरी, सीवीओ डा. राजेश कुमार, डीआईओएस अनुराधा शर्मा, बीएसए गीता वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, ऊन तहसील में एसडीएम केपी तोमर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें 43 शिकायत में से मौके पर एक का निस्तारण किया गया। गांव रसाना के ग्रामीण जगरोशन, संदीप, कार्तिक, राकेश ऋषिपाल, राजकुमार ने प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मकान बना कर कब्जा करने की शिकायत की। इस दौरान तहसीलदार चंद्रकांता, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार अन्य सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह से नहीं बना दिव्यांग प्रमाण पत्र
शामली। एक व्यक्ति ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह तीन माह से सीएमओ ऑफिस के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चक्कर काट रहा है। सीएमओ ऑफिस आने के लिए उसे एंबुलेंस बुलानी पड़ती हैं जो उससे 100 रुपये लेता हैं। मगर, आज तक उसका प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सका। इस प्रकरण में डीएम अखिलेश सिंह ने सीएमओ डा. राजकुमार को जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें