फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों व पेड़ो के पतों में दिखा पाले का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में दिखा पाले का असर
विज्ञापन

चौसाना। सर्दी और पाले का असर दिखना शुरू हो गया है। सोमवार को खादर के चौसाना और आसपास के गांव में चार डिग्री सेल्सिसय तापमान रिकार्ड किया गया। सर्दी बढ़ने के साथ ही खोड़समा व आसपास के कई गांवों के खेतों में पाला दिखाई देने लगा है। सर्दी के कारण बूढ़े और बच्चे घरों में छिपे रहे। दिन में धूप का महिलाओं और बच्चों व बूढ़ों ने मजा लिया। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में पाले का असर शुरू हो गया है। कड़ाके की ठंड की बावजूद दोपहर के समय सूर्य के दर्शन हुए। लोगों ने धूप का मजा लिया। हाड़ कंपा देनी वाली सर्दी से लोगों का जीना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि भयकर सर्दी होने के बाद अलाव नही जलाए जा रहे है। एसडीएम ऊन केपी तोमर ने खोडसमा, भड़ी, साहल्हापुर, मुस्तफाबाद पहुंचकर गरीब तबके के लोगों को 40 कंबल वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें