अतिक्रमण हटवाया
कैराना। कैराना में रोडवेज बस अड्डे के निर्माण के लिए प्रशासन ने छड़ियान के मैदान की खाली पड़ी भूमि का चयन कर लिया है। सोमवार को अधिकारियों ने जेसीबी के साथ छड़ियान मैदान पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। डाक्टर अमित पाल शर्मा, सीओ राजेश कुमार तिवारी व तहसीलदार रनबीर सिंह जेसीबी को साथ लेकर छड़ियान के मैदान में पहुंचे। छड़ियान के मैदान के बाहर सड़क किनारे लोगों ने खोखे रखकर अतिक्रमण कर रखा था। अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी, जिसके बाद लोगों ने स्वयं अपना अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।