कांधला। कस्बे के दिल्ली सहारनपुर हाईवे बुढ़ाना रोड के निकट एलटी तार टूटकर गिरने से हादसा होने से टल गया। इससे आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की है। कस्बे के दिल्ली सहारनपुर मार्ग बुढ़ाना रोड के समीप पिछले काफी दिनों से तार जर्जर हालत में हैं। देवेंद्र, रफीक, उमेद, राहुल, उपेंद्र, समीम, ताजो मोहित, अमित, राहुल आदि का कहना है कि इन जर्जर तारों को बदलवाने के लिए पूर्व में कई बार विद्युत कारपोरेशन के अफसरों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं। बुधवार दोपहर जर्जर तार के टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से कई लोग बच गए।