शामली। स्वच्छता पखवाड़े के चौथे दिन यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने अभियान चलाकर वीवी इंटर कॉलेज में सफाई की। प्रधानाचार्य एसके आर्य ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा एक दिसंबर से चलाया जा रहा है। यह भारत सरकार का महत्वपूर्ण अभियान है। एनसीसी कैडेट्स को इस अभियान में सभी वर्गों को जोड़ने के लिए प्रेरित करना होगा। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार, उप प्रधानाचार्य प्रदीप गोयल, डाक्टर मनोज शर्मा, महेश चंद गुप्ता, दीप कुमार पांडे, केडी यादव, प्रदीप आर्य, हवलदार देशराज, प्रमोद कुमार, दिनेश तोमर, मुकेश चंद शर्मा, गुरुदास सिंह आदि मौजूद रहे।