शामली। दिसंबर माह में परिवहन निगम के डिपो में संविदा पर काम कर रहे रोडवेज बस चालकों को 1.36 रुपये प्रति किलोमीटर के स्थान पर 2.06 रुपये प्रति किलोमीटर की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। एआरएम शामली मनोज वाजपेई ने बताया कि इससे संविदा चालकों के वेतन में प्रतिमाह चार हजार से लेकर पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी।