शामली। खेल निदेशालय की ओर से दो दिसंबर को सुबह नौ बजे पंडित दीन दयाल जन शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य मुक्केबाजी सीनियर पुरुष वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का चयन ट्रायल का आयोजन उधम सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इस दौरान चयनित प्रतियोगिता में इच्छुक प्रतिभागी अपना आधार कार्ड, हाईस्कूल की मार्कशीट, जन्म प्रमाणपत्र और फोटो लेकर समय से उपस्थित रहे।