फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवारें देंगी स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार पर पेंटिंग से दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए नगर पंचायत ने नई मुहिम की शुरूआत की है। नगर पंचायत ने कार्यालय की दीवार पर स्वच्छता, बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ आदि का संदेश देने वाली पेंटिंग कराई है। आने वाले दिन में कस्बे की सार्वजनिक दीवारों पर नगर पंचायत पेंटिंग कराकर जागरूकता अभियान चलाएगी। सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय की मुख्य दीवार पर पेंटिंग कराई गई। इस दीवार पर नगर पंचायत ने स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पॉलिथीन प्रतिबंध, ओटीएस आदि नारों के जरिये लोगों को जागरूक किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि फिलहाल डैमो के रूप में नगर पंचायत की दीवार पर पेंटिंग कराई गई है। इसके बाद कस्बे के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों, कॉलेज, सरकारी संस्थाओं की दीवारों पर इस तरह की पेंटिंग लगाकर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा नगर पंचायत की ओर से मंगलवार को कस्बे में स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली में स्कूली छात्रों के साथ नगर पंचायत के कर्मचारी, सभासद, आमजन भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें